श्रीराम मंदिर चढ़ावा गबन : 13 घंटे की रिमांड पर आरोपी अविनाश शुक्ला, पुलिस ने तैयार की सवालों की सूची, पूछताछ जारी

अयोध्या. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला की 13 घंटे की रिमांड पुलिस को मिली है. रिमांड के दौरान पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अहम तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक आरोपी को जेल से निकालकर पुलिस लाइन लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. विवेचना अधिकारी ने करीब 30 सवालों की एक सूची तैयार की है, जिनके जरिए चोरी की वारदात, धन के इस्तेमाल और अन्य संभावित पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि चोरी की गई रकम का उपयोग कहां किया गया और क्या इस पूरे मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है. पूछताछ के दौरान आरोपी के बयानों का मिलान उपलब्ध साक्ष्यों से भी किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, पुलिस आरोपी अविनाश शुक्ला को उसके किराए के आवास योग साधनालय और पैतृक निवास प्रतापगढ़ भी ले जा सकती है. वहां से मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने और पूछताछ के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी और मामले की विवेचना को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.

बता दें कि इस मामले में मंदिर से जुड़े सभी लोगों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है. इतना ही नहीं आरोपों का दौर भी जारी है. कर्नाटक से बीजेपी विधायक प्रभु चव्हाण और VHP नेता गोपाल के खिलाफ SIT में शिकायत की गई है. इन पर भगवान का चंदा हड़पने और बेहिसाब प्रॉपर्टी बनाने का सबूत सहित आरोप लगाया है. आरोप है कि दोनों ने बेहिसाब चंदा जमा किया और बेहिसाब प्रॉपर्टी बनाई.

Check Also

शहडोल: जिला अस्पताल की छत से टपक रहा पानी, वार्डों में बर्तन रखकर इलाज कराने को मजबूर मरीज

Shahdol: शहडोल जिले में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *