Breaking News

खस्ताहाल सड़क की शिकायत : JCB और ट्रैक्टर लेकर पहुंचे विधायक मांडवी, खड़े होकर कराने लगे मरम्मत

बीजापुर। जिले के भोपालपटनम इलाके से बदहाल सड़क की तस्वीर सामने आई है, जहां सड़क की मरम्मत के लिए बीजापुर विधायक विक्रम शाह मांडवी खुद मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण भोपालपटनम से बारेगुड़ा जाने वाला मार्ग बुरी तरह जर्जर हो गया था। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद विधायक विक्रम शाह मांडवी ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया और जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया। इस दौरान विधायक खुद सड़क पर खड़े नजर आए और पूरी व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विधायक
बताया जा रहा है कि बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे और आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने सत्ताधारी नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से भी कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की, लेकिन उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विधायक विक्रम शाह मांडवी ने तत्काल संज्ञान लिया और बारेगुड़ा पहुंचकर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे विधायक
सड़क मरम्मत के दौरान विधायक के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जेसीबी और ट्रैक्टर के जरिए सड़क को समतल करने और आवागमन के लायक बनाने का काम किया गया। विधायक की इस पहल के बाद ग्रामीणों ने उनका आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की बदहाली के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही थी, लेकिन शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं हुआ। विधायक के मौके पर पहुंचकर तत्काल मरम्मत शुरू कराने से उन्हें राहत की उम्मीद है।

Check Also

raipur-farmers-garjana-rally-in-chhattisgarh-demand-to-price-of-paddy-3358-rupaye-per-quintal-minitry-secretariat-to-27-october-lates

छत्तीसगढ़ में किसानों की गर्जना रैली, धान का दाम 3358 रुपये क्विंटल करने की मांग, 27 अक्टूबर को मंत्रालय का करेंगे घेराव

भारतीय किसान संघ की छत्तीसगढ़ इकाई ने धान का मूल्य 3,100 रुपये से बढ़ाकर 3,358 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *