Breaking News

‘कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है’, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने DGP को लिखा पत्र; 3 IPS मांगे

MP News: भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में आईपीएस अधिकारियों की कमी के कारण कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है. इसको लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने डीजीपी कैलाश मकवाणा को पत्र लिखा है. पुलिस कमिश्नर ने डीजीपी से खाली पड़े पदों पर 3 आईपीएस की तैनाती करने की मांग की है.

पुलिस कमिश्रनर ने इन पदों के लिए मांगे IPS
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी ट्रैफिक, डीसीपी इंटेलिजेंस-सिक्योरिटी और डीसीपी जोन-1 के पद खाली पड़े हुए हैं. इनमें से कई पदों पर महीनों से तैनाती नहीं की गई है. डीसीपी जोन-1 का पद तो 25 नवंबर 2025 से खाली है. डीसीपी ट्रैफिक जितेंद्र सिंह पवार 30 अप्रैल को रिटायर हो गए थे, इसके बाद से इस पद पर अभी तक किसी की तैनाती नहीं की गई है. इन पदों पर दूसरे अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देकर जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है.

इन पदों पर है जरूरत

DCP जोन-1
DCP ट्रैफिक
DCP इंटेलिजेंस सिक्योरिटी
संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था पर पड़ रहा है असर

पुलिस कमिश्नरेट में तीन महत्वपूर्ण पदों पर अब तक अधिकारियों की तैनाती ना होने से कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है. शहर में जब भी वीआईपी मूवमेंट होती है तो ट्रैफिक और डायवर्जन को लेकर समस्या हो जाती है. वहीं डीसीपी इंटेलिजेंस के पद पर तैनाती ना होने के कारण बड़े आयोजनों में सुरक्षा की तैयारी पर असर पड़ता है.

वहीं जोन-1 में कई वीआईपी और संवेदनशील इलाके आते हैं. जिसके कारण कानून व्यवस्था पर असर पड़ता है. जोन- 1 में 9 थाने हैं, इनमें जहां एक ओर विधानसभा, राजभवन, पुलिस मुख्यालय जैसे इलाके हैं, वहीं दूसरी ओर पुराने भोपाल के जहांगीराबाद, ऐशबाग और अशोका गर्डन जैसे संवेदनशील इलाके हैं. स्थाई रूप से डीसीपी जोन-1 ना होने के कारण कई आपराधिक मामलों की सुनवाई भी प्रभावित हो रही है.

Check Also

FCRA Bill पर घमासान तेज! PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले, BJP की रणनीति भी तैयार

FCRA Bill 2026: संसद का मॉनसून सत्र इस बार काफी हंगामेदार रहा है. सत्र के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *