Breaking News

रेस्क्यू करते वक्त सांप ने स्नेक कैचर को डसा! अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, बेमेतरा में पसरा मातम

रायपुर। जहरीले सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करने वाले स्नेक कैचर की एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हुई. पकड़ने के दौरान सांप के डसने से गंभीर स्नैक कैचर मनीष पाटिल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. पूरे प्रकरण में परिजन इलाज में देरी करने का आरोप लगा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के मुरता गांव में सांप निकलने की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम स्नेक कैचर मनीष पाटिल को अपने साथ लेकर पहुंची थी. रेस्क्यू करने के दौरान अचानक सांप ने मनीष को डसा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी.

आनन-फानन में स्नेक कैचर मनीष पाटिल को नवागढ़ सीएचसी के भर्ती कराया गया, जहां स्थिति में सुधार न होते देख सिम्स बिलासपुर में इलाज के लिए रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

इलाज के दौरान मौत से इलाके में पसरा मातम
बता दें कि नवागढ़ का रहने वाला मनीष लंबे समय से सांपों के रेस्क्यू का काम कर रहा था. अब तक वह सैकड़ों सांपों का रेस्क्यू कर चुका था. मनीष की असामयिक मौत से इलाके में शोक का माहौल है. वहीं परिजन समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगा रहे हैं.

Check Also

CG Recruitment 2026: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से, 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *