Prayagraj SP Leader Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पूर्व प्रधान और समाजवादी पार्टी के नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह पूरी वारदात मंगलवार शाम को सामने आई. पवन पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसाई, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए. अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पवन की मौत के बाद अब उनके भाई पुलिस को मंगलवार के दिन का पूरा घटनाक्रम बताया है.पुलिस फिलहाल हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है.
पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. वारदात हंडिया थाना क्षेत्र की मंगलवार शाम 6 बजे की है. पवन समाजवादी पार्टी के जिला सचिव थे. इसके अलावा वह मुग्रराव गांव के प्रधान भी रहे हैं. परिजनों ने किसी के साथ पारिवारिक रंजिश होने की आशंका नहीं जाता है. पुलिस परिजनों से लगातार पूछताछ कर रही है.
पवन यादव हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें लल्ला यादव, बृजेश यादव और निहाल अली शामिल हैं. फिलहाल, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और दोनों तमंचे बरामद कर लिए हैं. आरोपियों ने हत्या के पीछे की वजह पुरानी रंजिश को बताया है. उन्होंने यह भी बताया कि 20 हजार रुपये में उन्होंने तमंचा खरीदा था, जिससे पवन यादव की हत्या की गई.
भाई ने पुलिस को क्या बताया?
पवन यादव के छोटे भाई ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि वह किसी के बुलाने के बाद ही घर से निकले थे. अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि पवन को बाहर किसने बुलाया था. इसके साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पवन घर से निकलकर किससे मिले थे और कहां कहां गए थे.
हत्या पर सपा ने उठाए सवाल
सपा प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर ने पूरी घटना पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि सपा के जिला सचिव पवन यादव की दिनदहाड़े हंडिया थाने से कुछ ही दूर हुई हत्या बेहद खौफनाक और दिल दहलाने वाली है. हत्यारे बाइक से आए और अपनी कार का दरवाजा खोल कर नीचे उतर रहे पूर्व प्रधान को गोली मारकर आराम से भाग गए. आए दिन प्रदेश भर में हो रही खासकर पीडीए समाज के लोगों की हत्याओं ने सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे को बेहद झूठा और खोखला साबित कर दिया है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter