राजनांदगांव जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां के जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने मामला दबाने के लिए बिना पोस्टमार्टम कराए ही महिला का शव परिजनों को सौंप दिया. अब इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है.

क्या है पूरा मामला ?
परिजनों ने बताया कि महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे राजनंदगांव के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे. वहां इलाज के दौरान महिला और उसके नवजात बच्चे दोनों की मौत हो गई. मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा अस्पताल में शुरू कर दिया.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की जान गई. परिजन इसलिए भी गुस्साए हुए हैं क्योंकि मौत के बाद अस्पताल ने मामले को दबाने की कोशिश की और बिना पीएम कराए ही शव परिजनों को सौंप दिया. जबकि ऐसे मामलों में पीएम अनिवार्य होता है.

महिला के रिश्तेदारों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है. परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की है. इस मामले ने एक बार फिर जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Check Also

भिलाई में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स निकले चेन स्नैचर! स्कूटी से बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना

Bhilai: छत्तीसगढ़ के भिलाई से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल यहां इंजीनियरिंग कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *