Breaking News

Fatehpur Encounter: पुलिस ने घेरा तो बदमाश ने चला दी गोली, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली; गिरफ्तार

फतेहपुर. जनपद के थाना धाता क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के एक वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, जिसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं.

बता दें कि ​थाना धाता पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात थी. इसी दौरान, पुलिस को थाना धाता में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम 1955 से संबंधित वांछित अभियुक्त की गतिविधियों की सूचना मिली. पुलिस टीम ने जब ग्राम सरवनपुर निदौरा क्षेत्र में संदिग्ध की घेराबंदी की, तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अब्बास (45) पुत्र रहीम बख्श निवासी- ग्राम सरवनपुर निदौरा, थाना धाता के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा.

​घायल अवस्था में अभियुक्त को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धाता ले जाया गया. वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. ​तलाशी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से अवैध ​1 देशी तमंचा, 1 जिंदा व 1 खोखा कारतूस (315 बोर) बरामद की हैं.

​इस पूरे प्रकरण के संबंध में थाना धाता पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. आज दिनांक 25 सितंबर को अभियुक्त के खिलाफ थाना धाता में आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा पंजीकृत किया गया है. पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अब्बास का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध जनपद फतेहपुर के विभिन्न थानों में कुल 4 अभियोग पहले से पंजीकृत हैं. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

Check Also

Sawan Barwal ने रचा इतिहास! एशियन गेम्स मैराथन में सिल्वर जीतकर खत्म किया भारत का 44 साल का इंतजार

Sawan Barwal Asian Games 2026: जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में मैराथन धावक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *