Ujjain Shahi Masjid Clash: उज्जैन में सोमवार (28 सितंबर) को शाही मस्जिद हटाने पर विवाद हो गया. पुलिस पर उपद्रवियों ने पथराव किया. इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते आंसू गैस के गोले दागे. पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. लगातार नारेबाजी भी की जा रही है. पुलिस के द्वारा लगाई गई बेरिकेडिंग पर पथराव किया जा रहा है. बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. वहीं, पुलिस के द्वारा दागे गए गैस के गोलों पर पानी फेंककर उनकी तीव्रता को कम किया जा रहा है.
पुलिस ने की शांति की अपील
उज्जैन पुलिस की ओर से लगातार शांति की अपील की जा रही है. उपद्रवियों को पीछे हटने के लिए कहा जा रहा है. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आपके धर्मगुरुओं, सम्मानित और बड़े लोगों से बात करने के बाद ही मस्जिद को तोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है. किसी के बहकावे में नही आने की अपील की जा रही है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सिंहस्थ के लिए पूरे उज्जैन शहर में विकास कार्य किए जा रहे हैं. रास्तों का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है. कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 900 मीटर की सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाना है. इसी रास्ते में शाही मस्जिद भी आ रही है, जिसका 11 फीट हिस्सा तोड़ा जाना है. जिसे लेकर रविवार देर रात मुस्लिम धर्मगुरुओं और प्रशासन के बीच बातचीत शुरू हुई थी. मस्जिद के हिस्से को तोड़ने के लिए सोमवार तड़के 5 बजे सहमति भी बन गई थी.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter