CG Weather Alert: खराब मौसम ने रोका CM साय का हेलीकॉप्टर, सूरजपुर-बलरामपुर दौरा स्थगित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के असर और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का प्रस्तावित दौरा स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री को रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होना था, लेकिन मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण हेलीकॉप्टर को टेकऑफ की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद दौरे को स्थगित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में दोनों जिलों में कई विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित थे। इसके बाद मुख्यमंत्री को जशपुर जिले के बगिया पहुंचना था, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित था।

सूरजपुर के प्रेमनगर में था पहला कार्यक्रम
तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सुबह करीब 11 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होना था। दोपहर करीब 12:20 बजे सूरजपुर जिले के प्रेमनगर स्थित मिडिल स्कूल मैदान पहुंचने का कार्यक्रम था। यहां मुख्यमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करना था। स्थानीय स्तर पर उनके आगमन को लेकर तैयारियां भी की गई थीं।

बलरामपुर में लरंग साय की प्रतिमा का करना था अनावरण
सूरजपुर के बाद मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जशवंतपुर में निर्धारित था। यहां दोपहर करीब 2:40 बजे स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाना था।

शाम को पहुंचना था बगिया
बलरामपुर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री को शाम करीब 4:30 बजे जशपुर जिले के बगिया स्थित निजी निवास पहुंचना था। यहां मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम प्रस्तावित था।

Check Also

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा वायुसेना का दम! 2 नवंबर को सारंग टीम करेगी हैरतअंगेज करतब

Chhattisgarh Rajyotsav Air Show: छत्तीसगढ़ का 25वां राज्योत्सव इस बार बेहद खास होने वाला है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *