CG NEWS: बारिश के चलते धंसा नाले में बना स्टॉप डैम, मौके पर मौजूद बुजुर्ग मुरूम में दबा, 24 घंटों से रेस्क्यू जारी…

महासमुंद। सिंघोडा थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में बारिश के चलते एक बुजुर्ग मरूम में दब गया. वह नाले पर बने स्टॉप डैम पर खड़ा था. लेकिन पानी के तेज बहाव और भीतरी रिसाव के चलते स्टॉप डैप का मुरूम अचानक अंदर धंस गया. मौके पर खड़ा बुजुर्ग शोभा राम मुरुम के साथ ही जमीन के अंदर धंस गया. आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने जैसे ही यह देखा उन्होंने अधेड़ को ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नहीं दिखा. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अधेड़ को ढूंढने की कोशिश की और ओडिशा से NDRF की टीम बुलाई गई. घटना के 24 घंटे बाद भी अब तक अधेड़ को नहीं ढूंढा जा सका है. गोताखोर नाले के अंदर जाकर भी अधेड़ को खोजने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

इस मामले में सराइपाली SDM नम्रता चौबे ने कहा कि पानी का बहाव तेज है. घटना स्थल के आसपास पानी रोकने का प्रयास जारी है. 24 घन्टे से लगातार हम प्रयास कर रहे हैं. बाहर से NDRF की टीम बुलाई गई है. अधेड़ की 15 से 20 फिट निचे दबे होने की आशंका है. पोकलेन मशीन की सहायता से मिट्टी हटाया जा रहा है. ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं.

वहीं घटना के बाद से गांव में दहशत और बेचैनी का माहौल है. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बचाव कार्य में अवरोध न डालें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

Check Also

CG Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, अब 40 सवालों के जवाब और पूरे परिवार की फोटो जरूरी

Chhattisgarh Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *