Jhansi Crime News: जिंदा चूहे को लटकाकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, वीडियो वायरल होने पर 4 युवकों पर FIR

Live Rat Burnt Video FIR: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां पुलिस ने चूहा मारने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मनोरंजन के लिए वीडियो बनाने के नाम पर यह अमानवीय व्यवहार किया गया. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला झांसी के ओरछा गेट कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 4 युवक एक जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर गेट पर लटकाए हुए हैं और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दिया. इस घटना का पूरा वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सोशल मीडिया पर जब लोगों ने वीडियो देखा तो नाराजगी जताई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

पशु क्रूरता निवारण कानूनों के तहत मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से इस अमानवीय घटना की जानकारी मिली थी. जिसके बाद चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. चूहे की हत्या पर पशु क्रूरता निवारण कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि बेजुबान जीवों के प्रति इस तरह की क्रूरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

4 युवकों के ऊपर FIR दर्ज
पुलिस ने जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आशिफ कुरैशी और शफीक कुरैशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिसमें 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. वहीं, अभी 1 आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस घटना से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Check Also

राम लीला मैदान में कांग्रेस लीला

आज दिल्ली की राम लीला मैदान में कांग्रेस तथाकथित 13 करोड़ वोटर्स के वोट काटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *