नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों कोई दमदार बैटरी और हाई-रेजोल्यूशन कैमरे वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो Vivo V70 FE आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस स्मार्टफोन पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की ओर से जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 7000mAh की बड़ी बैटरी, 200MP कैमरा है।
साथ ही इस फोन में दमदार MediaTek प्रोसेसर भी मिल रहा है। ऐसे में अगर आप लंबे बैटरी बैकअप और शानदार कैमरा फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो ये डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं….
Vivo V70 FE पर डिस्काउंट
डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट Vivo V70 FE पर 17% तक का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है जिसके बाद फोन की कीमत सिर्फ 44,999 रुपये रह गई है, जबकि इस फोन की MRP 53,999 रुपये बताई गई है। जबकि बैंक ऑफर्स के जरिए तो एक्स्ट्रा बचत की जा सकती है। Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,575 रुपये तक की छूट दे रहा है।
HDFC और SBI क्रेडिट कार्ड पर 3,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने स्मार्टफोन को चेंज करने पर 39,800 रुपये तक की छूट और 3,500 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर फोन की प्रभावी कीमत 39,424 रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू अपके पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करेगी।
Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V70 FE में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस में 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360-टर्बो प्रोसेसर भी मिल रहा है, जिसके साथ 8GB या 12GB LPDDR5 RAM और 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है।
कैमरा की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा है, जिसमें 200MP का OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। फोन में 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। डिवाइस में 90W फ्लैशचार्ज सपोर्ट और 7,000mAh की बड़ी बैटरी, इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और धूल-पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल रही है।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter