Bhopal Crime News: रैपिडो राइड कैंसिल करना पड़ा भारी! युवती को गालियां देने और अश्लील तस्वीर भेजने का आरोप

Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश के भोपाल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक रैपिडो बाइक ड्राइवर ने बुकिंग रद्द करने पर हिंदू युवती को गालियां दीं, धमकाया और अश्लील तस्वीर भेजीं. आरोप है कि चालक ने युवती से अतिरिक्त किराये की मांग की थी. इस पर युवती ने राइड कैंसिंल कर दी. इसके बाद चालक ने फोन और चैट के जरिए अभद्रता की. वहीं, पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने के पांच दिनों बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर जोर दिया, तब पुलिस ने FIR दर्ज की.

‘तुम हिंदू लड़कियां ऐसी ही होती हैं’
दरअसल, पूरा विवाद अतिरिक्त किराये को लेकर शुरू हुआ. युवती ने बताया कि वह अपना कुछ सामान रैपिडो बाइक से भेजने के लिए बुकिंग की थी. बाइक राइडर सामान को लेकर एक जगह से दूसरे जगह पहुंच गया, वहां पहुंचकर एक्स्ट्रा चार्ज की मांग की. इस पर युवती ने बुकिंग को रद्द कर दी. इसके साथ ही युवती का कहना है कि ड्राइवर मोहम्मद मुस्तकीनव ने उसे फोन पर गंदी-गंदी गालियां दीं.

लड़की ने आरोप लगाते हुए बताया कि चालक ने उससे कहा कि तुम हिंदू लड़कियां ऐसी ही होती हैं. गालियां देने के साथ ही उसने अपने प्राइवेट पार्ट की तस्वीर भेज दी. वाहन चालक उसे लगातार फोन करके धमकाता रहा. इससे परेशान होकर पुलिस से शिकायत कर दी.

पांच दिन तक कार्रवाई ना करने का आरोप
युवती का कहना है कि उसने घटना के बाद बाग सेवनिया थाने में इस संबंध में शिकायत की थी लेकिन इस पर पांच दिनों तक कोई एक्शन नहीं लिया गया. जब इस मामले की जानकारी बजरंग दल को लगी तो थाने बजरंग दल को मामले कार्रवाई की मांग की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज की.

पुलिस का इस मामले में क्या कहना है?
वहीं, बाग सेवनिया के थाना प्रभारी अमित सोनी का कहना है कि युवती की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. डिजिटल सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इस घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Check Also

Muzaffarpur News: अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर छतों से बरसे ईंट-पत्थर, 6 लोग घायल

Muzaffarpur Stone Pelting: बिहार के जिले के साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *