ACB का बड़ा एक्शन : 2 लाख की रिश्वत लेते शिक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार, ट्रांसफर के नाम पर कर रहा था घूस

कोरबा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में एसीबी की टीम ने आज कोरबा जिले में छापेमारी कर एक शिक्षक को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक ने ट्रांसफर कराने के बदले पैसे की डिमांड की थी। जिसके बाद ACB की टीम ने जाल बिछाकर रिश्वतखोर शिक्षक को पकड़ा।

जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई 2025 को प्राथमिक शाला केसला, जिला कोरबा के प्रधान पाठक रामायण पटेल ने एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी उसी स्कूल में शिक्षक पद पर पदस्थ है।

आरोपी विनोद कुमार सांडे, जो कि माध्यमिक शाला बेला, जिला कोरबा में शिक्षक के पद पर पदस्थ है, उसके द्वारा उसकी (प्रार्थी की) पत्नी का ट्रांसफर अन्य दूर के स्कूल में होने की संभावना को बताकर अपना परिचय डीईओ और बीईओ से होना बताकर, उसकी पत्नी का ट्रांसफर दूर के स्कूल में होने से बचाने और नजदीक के स्कूल ओमपुर में करा देने के एवज में 2 लाख रुपये की मांग की जा रही है। किंतु वह अपनी पत्नी का ट्रांसफर ओमपुर करने के एवज में आरोपी को 2 लाख रुपए रिश्वत के रूप में नहीं देना चाहता, बल्कि उसे रिश्वत लेते हुए पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाई गई, जिस पर ट्रैप की योजना बनाकर आरोपी विनोद को प्रार्थी से 2 लाख रुपये प्रार्थी के कोरबा निहारिका स्थित निवास में लेने के दौरान आज पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम जब्त कर एसीबी ने उसके खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Check Also

Raipur News: IAS अधिकारी के नाम पर फर्जी Facebook ID, शेयर ट्रेडिंग में ₹88 लाख की ठगी; यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज साइबर पुलिस ने साइबर ठगी के दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *