MP की लाडली बहनों को मिलेंगे 6000 रुपए, CM मोहन यादव ने बताया पूरा प्लान

MP News: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है. CM मोहन यादव ने एक प्लान शेयर करते हुए बताया कि प्रदेश की लाडली बहनों को 6000 रुपए मिलेंगे. उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 अगस्त को यहां आने वाले हैं. वह ट्रेन की वेगन बनाने वाले कारखाने का प्रारंभ करेंगे. यहां बड़ी-बड़ी ट्रेनें वंदे भारत-मेट्रो आदि ट्रेन के कोच बनेंगे. इससे प्रदेश के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा. इस कारखाने में काम करने वाले भाइयों को 5000 और लाडली बहनों को 6000 रुपए देंगे.

CM मोहन यादव ने बताया प्लान
CM मोहन यादव ने बताया कि रक्षा मंत्री महोदय 10 अगस्त को यहां आने वाले हैं. भविष्य की दृष्टि से यहां रेलगाड़ी के डिब्बे बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का उद्घाटन किया जाएगा. वंदे मेट्रो से लेकर आधुनिक रेलगाड़ी के डिब्बे तक यहां बनाए जाएंगे. इसलिए यह रोजगार प्रदान करने के हमारे संकल्प का एक प्रतिबिंब है. मुझे उम्मीद है कि इससे हमारे युवाओं को रोजगार की तलाश में राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. उन्हें यहीं रोजगार मिलेगा और राज्य भी समृद्ध होगा.’

लाडली बहनों को मिलेंगे 6000 रुपए
CM मोहन यादव ने बताया कि इस कारखाने में काम करने वाले भाईयों को सरकार 5 हजार रुपए देगी. वहीं, लाडली बहनों को 6 हजार रुपए दी जाएगी. लाडली बहनें भी कारखाने में काम कर सकती हैं.

हर महीने मिलते हैं कितने पैसे?
लाडली बहना योजना की शुरुआत में लाडली बहनों को हर महीने 1000 रुपए की किस्त दी जाती थी, जो बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई. वर्तमान में लाडली बहनों को हर महीने 1250 रुपए मिल रहे हैं.

इस बार मिलेंगे एक्सट्रा पैसे
बता दें कि जुलाई महीने में जारी होने वाली लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त में लाडली बहनों के खाते में 1250 नहीं बल्कि 1500 रुपए आएंगे. रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए CM डॉ. मोहन यादव ने इस महीने 1250 रुपए के साथ 250 रुपए शगुन के रूप में दिए जाएंगे, जिससे उनका त्योहार अच्छे से मन सके.

Check Also

ludhiana-religious-conversion-allegations-dowry-harassment-claims-also-reported

ससुराल में पहली रात दुल्हन को पुल में डुबो कराया धर्म परिवर्तन, विरोध पर पिता को इतना पीटा की हालत गंभीर

धर्म परिवर्तन और दहेज का विरोध करने पर लड़की के मायके वालों पर हमला किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *