CG News: पहली पत्नी से नहीं हुआ बच्चा, साली से की शादी…अब तीसरी शादी के लिए पत्नी से कर रहा मारपीट

CG News: बिलासपुर जिले के सकरी क्षेत्र के घुरू गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां रहने वाले एक युवक ने पहली पत्नी से बच्चा नहीं होने पर अपनी ही साली से दूसरी शादी कर ली. उससे तीन बच्चे होने के बाद तीसरी महिला को पसंद करने लगा.

इसी के चलते वह अपनी दोनों पत्नी से मारपीट करने लगा. दाेनों से मारपीट कर उन्हें मायके पहुंचा दिया. मारपीट से घायल महिला ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.

तीसरी शादी के लिए पत्नी से मारपीट कर रहा युवक
दरअसल, घुरू में रहने वाली शशि सूर्यवंशी ने मारपीट की शिकायत की है. महिला ने बताया कि उनका पति चन्द्रप्रकाश सूर्यवंशी ड्रायवर है. शशि से बच्चे नहीं होने पर उसने अपनी साली पूर्णिमा सूर्यवंशी से शादी कर दी. पूर्णिमा से उसके तीन बच्चे हैं.

इसके बाद चंद्रप्रकाश का किसी अन्य महिला के साथ संपर्क हो गया. इसके कारण वह शशि और पूर्णिमा से आए दिन मारपीट करने लगा. शशि ने बताया कि 15 दिन पहले चंद्रप्रकाश ने पूर्णिमा से मारपीट की. इसके बाद उसने पूर्णिमा को मायके चोरभट्टी पहुंचा दिया. रविवार की शाम करीब पांच बजे चंद्रप्रकाश मोहल्ले में घूमकर आया. इस दौरान पत्नी ने घर पर जरूरत का सामान नहीं होने की बात कहते हुए लाने के लिए कहा.

इसी बात को लेकर उसने शशि से मारपीट की. इसे देख चंद्रप्रकाश की मां मंगलीन बाई ने बीच-बचाव की कोशिश की. तब वह अपनी पत्नी को लेकर चोरभट्टी चला गया. वहां पर उसने शशि और पूर्णिमा के साथ मारपीट की. उसने दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी भी दी. मारपीट से घायल महिला ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।CG News: पहली पत्नी से नहीं हुआ बच्चा, साली से की शादी…अब तीसरी शादी के लिए पत्नी से कर रहा मारपीट

Check Also

Bhilai Steel Plant News: क्या बिकने वाला है BSP? भूपेश बघेल और दीपक बैज के सवालों पर BJP का पलटवार

रायपुर। क्या भिलाई स्टील प्लांट बिक जाएगा? क्या बीएसपी का भी निजीकरण हो जाएगा? ये …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *