Bihar News: जब यूट्यूबर्स पर भड़क गए मनीष कश्यप, तू-तू मैं-मैं से धक्का-मुक्की तक पहुंची बात…

मोतिहारी: मोतिहारी के रक्सौल में जन सुराज के धरना में पहुंचे यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ जमकर धक्का मुक्की हुई और तू तू.. मैं मैं.. किया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

एकजुट हुए यूट्यूबर
दरअसल, रक्सौल के कौड़िहार चौक पर जन सुराज के नेताओं द्वारा पुल निर्माण के लिए धरना का आयोजन किया गया था. उनके समर्थन में जनसुराज में शामिल हुए यूट्यबर मनीष कश्यप भी धरना स्थल पर पहुंचे, जहां पत्रकार और यूट्यूबर मनीष कश्यप से सवाल करने लगे. जिसके बाद एक यूट्यूबर के सवाल पर मनीष कश्यप भड़क गए और यूट्यूबर को ही खरी-खोटी सुनाने लगे. इसके बाद सभी यूट्यूबर एकजुट हो गए और मनीष कश्यप पर भड़क गए.

पत्रकारों को देने लगे धमकी
जिसके बाद जमकर धक्का मुक्की और बहस हुई, जिसको देखने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई. मनीष कश्यप जन सुराज में शामिल होने के बाद प्रशांत किशोर का बचाव कर रहे हैं. प्रशांत किशोर के कामों को बता रहे हैं, लेकिन जब यूट्यूबर ने प्रशांत किशोर पर पुराने बयान का हवाला दिया, तो मनीष कश्यप उग्र हो गए और पत्रकारों को ही देख लेने की धमकी देने लगे. मनीष कश्यप अपना आपा खो बैठे और पत्रकारों को ही खरी खोटी सुनाने लगे और मामला बढ़ गया.

Check Also

Mayawati Action: आकाश आनंद को BSP से बाहर का रास्ता, ससुर अशोक सिद्धार्थ ने भी राजनीति छोड़ी; UP चुनाव से पहले बड़ा सियासी भूचाल

Ashok Siddharth quits Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *