Breaking News

दक्षित दुबे के नाम पर चल रहे फेकबुक अकाउंट का भंडाफोड़

छत्तीसगढ़ में ब्राह्मण समाज के व्यक्तियों का फेसबुक में फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो चैट भेजने का भंडाफोड़ हुआ है। एक व्यक्ति की फोटो लगाकर दीक्षित दुबे नाम के पांच अकाउंट बनाए गए है।सभी अकाउंट फर्जी है। इंडियन राइटर्स का तफ़सीस के बाद दावा है कि दक्षित दुबे के नाम से जिस व्यक्ति का नाम है या फोटो है वे अलग अलग व्यक्ति के नाम और फोटो है, इनको आपस में जोड़ कर फर्जी फेसबुक अकाउंट चलाया जा रहा है।

फेसबुक के पहले अकाउंट में दक्षित दुबे खुद को दुर्ग जिले के साइंस कॉलेज में मैथ्स का एसोसिएट प्रोफेसर बताया है और दुर्ग में रहने का उल्लेख किया है। इंडियन राइटर्स के प्रतिनिधि ने दुर्ग जिले के सभी साइंस कॉलेज से संपर्क जानकारी प्राप्त किया। किसी भी कॉलेज के द्वारा दक्षित दुबे नाम के मैथ्स या अन्य किसी विषय में एसोसिएट प्रोफेसर नहीं होना बताया गया।

दक्षित दुबे की फोटो और नाम के दूसरे अकाउंट में दक्षित दुबे को नैनीताल (उत्तराखंड) में आईसीआईसीआई बैंक में डेवलपमेंट अफसर बताया गया है। इस बैंक में संपर्क करने पर बताया गया कि दक्षित दुबे नाम का कोई भी व्यक्ति आईसीआईसीआई बैंक नैनीताल में आजतक काम नहीं किया है। दक्षित दुबे के इस अकाउंट में नैनीताल के मारुति सुजुकी शो रूम से एक वाहन 2024 में लेने की फोटो लगी है। इंडियन राइटर्स ने नैनीताल के मारुति सुजुकी शो रूम से भी संपर्क कर इस बारे में जानकारी प्राप्त किया । शो रूम संचालक ने बताया कि दक्षित दुबे नाम से किसी भी व्यक्ति ने। उनके शो रूम से वाहन नहीं खरीदा है।

दक्षित दुबे का तीसरा फर्जी अकांउट पंजाब राज्य के उधमपुर के नाम से बनाया गया है। इस अकाउंट में दक्षित दुबे को इंदिरा गांधी मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर में पढ़ना बताया गया है। इस स्कूल में भी संपर्क करने पर दक्षित दुबे नाम का कोई विद्यार्थी के पढ़ने से इंकार किया गया है। दक्षित दुबे के नाम और फोटो वाले चौथे अकाउंट मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के डुमरांव स्थान के डी के कालेज में स्टूडेंट बताया गया है। इस बारे में पता किए जाने पर जानकारी मिली कि डुमरांव में डी. के कालेज में दक्षित दुबे नाम का कोई स्टूडेंट ही नहीं है।

दक्षित दुबे का ताजा फर्जी अकाउंट में दक्षित दुबे को रायपुर में आईसीआईसीआई बैंक में कार्य करना बताया गया है। इंडियन राइटर्स के द्वारा स्थानीय ईसीआईसीआई बैंक के शाखा प्रमुख से जानकारी प्राप्त किए जाने पर दक्षित दुबे नाम के व्यक्ति का रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के किसी भी शाखा में दक्षित दुबे के नाम का कोई भी व्यक्ति कार्य नहीं कर रहा है, बताया गया है। बताया जाता है कि फेसबुक अकाउंट खोलने के लिए अधिकृत मोबाइल नंबर सहित मेल आई डी की आवश्यकता होती है।

दक्षित दुबे के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट चलाने वाला व्यक्ति के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जांच के लिए इंडियन राइटर्स सारे प्रमाण पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच को देकर फर्जी फेसबुक अकाउंट चलाने वाले के विरुद्ध भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2005 के तहत कार्यवाही के लिए दस्तावेज सौंपा है। छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी पाठकों से अनुरोध है कि हम दक्षित दुबे की फोटो प्रकाशित कर अपेक्षा कर रहे है कि जिस व्यक्ति की फोटो है वह इंडियन राइटर्स से संपर्क कर सच को बताए। हम उनका सच भी प्रकाशित करेंगे

Check Also

‘सम्मान नहीं दे सकते तो बुलाया मत करो…’, कुर्मी समाज के कार्यक्रम में भड़के भूपेश बघेल, जानें पूरा मामला

CG News: रविवार को बालोद जिले के सरदार पटेल मैदान में कुर्मी क्षत्रिय समाज का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *