जबलपुर में तैयार हुआ लाइट बुलेट प्रूफ वाहन, आर्मी और पुलिसकर्मियों की करेगा सुरक्षा, व्हीकल एक्सपो में मचा रहा धमाल

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक ऐसी व्हीकल का निर्माण किया गया है. जो हर परिस्थिति में आर्मी और पुलिस सुरक्षाकर्मियों की सहायत करेगी. आर्मी और पुलिस के लिए व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर में तैयार किए गए इस स्वदेशी लाइट बुलेट प्रूफ व्हीकल अब तक का सबसे हल्का और मजबूत व्हीकल है.

दसवें अंतरराष्ट्रीय व्हीकल एक्सपो में भेजा गया
इस प्रोजेक्ट पर बीते 1 साल से काम चल रहा था. एक प्रोटोटाइप तैयार कर दसवें अंतरराष्ट्रीय पुलिस एक्सपो में भेजा गया है. जिसमें यह दिल्ली के एक्सपो में धमाल मचा रहा है. हल्का होने के साथ यह सेना और पुलिस के जवानों की सुरक्षा के मापदंडों में पूरी तरह खरा उतरेगा.

व्हीकल में क्या है ख़ास
इस व्हीकल को एक निजी कंपनी के चेचिस पर तैयार किया गया. यह पूरी तरह से बुलेट प्रूफ है इसमें दुश्मन की गोलीबारी का कोई असर नहीं होता. कांच से लेकर व्हीकल के टायर भी आधुनिक तकनीक पर आधारित है. जिन पर किसी भी तरह की विस्फोट का कोई असर नहीं होगा. इस बख्तरबंद वाहन को एबीएनएल के जबलपुर स्थित वाहन निर्माण के डिजाइन एवं विकास केंद्र में स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है.

परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम
लाइट बुलेट प्रूफ व्हीकल में एक साथ छह जवानों के बैठने की क्षमता है. वाहन के साथ कांच भी पूरी तरह से बुलेट प्रूफ है. इसका वजन चार टन से ज्यादा है. रियर व्यू और नाइट विजन कैमरे भी व्हीकल में लगाए गए हैं. रन फ्लैट सिस्टम पर आधारित मजबूत टायर है. 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह व्हीकल किसी भी परिस्थिति में दौड़ सकता है. ठंडे और गर्म स्थान में चलने में पूरी तरह से सक्षम है. साथ में दुर्गम इलाको में तेजी से पहुंचने की क्षमता भी लाइट बुलेट प्रूफ व्हीकल में मौजूद है.

Check Also

MP DA Hike: दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार दे सकती है 12 लाख कर्मचारियों को तोहफा, 5% DA बढ़ने की चर्चा

Salary Hike Before Diwali: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी खुशखबरी मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *