पाकिस्तान से लेकर रायपुर तक फैला ड्रग्स नेटवर्क, पुलिस ने मास्टरमांइड समेत 9 को पकड़ा, करोड़ों की हेरोइन बरामद

Chhattisgarh: रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान-पंजाब-रायपुर रूट से संचालित हो रहे नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने पंजाब के अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर लवजीत सिंह उर्फ बंटी समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 412.87 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी स्थानीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है.

पाकिस्तान से लेकर रायपुर तक फैला ड्रग्स नेटवर्क
मुख्य आरोपी लवजीत सिंह, गुरदासपुर (पंजाब) का निवासी है, जो पाकिस्तान से हेरोइन प्राप्त कर भारत में सप्लाई करता था. वहीं रायपुर में सुवित श्रीवास्तव ने कमल विहार स्थित अपने मकान को इस नेटवर्क का हब बना रखा था. तस्कर विदेशी वर्चुअल मोबाइल नंबरों से नेट कॉलिंग कर जांच एजेंसियों से बचने की कोशिश कर रहे थे. ग्राहक तक माल पहुंचाने के लिए वीडियो और लोकेशन शेयरिंग का उपयोग किया जा रहा था.

पुलिस की विशेष टीम ने 3 अगस्त को कमल विहार सेक्टर-04 में दबिश देकर तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा. पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर स्थानीय नेटवर्क से जुड़े लक्ष्य परिफल राघव, अनिकेत मालाधरे, मनोज सेठ, मुकेश सिंह, जुनैद खान और राजविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि करोड़ों रुपये के लेनदेन के लिए म्यूल अकाउंट्स का उपयोग हो रहा था। आरोपियों के पास से क्रेटा कार (CG04QH7491), कई मोबाइल फोन, तौल मशीन, जले हुए नोट, एटीएम कार्ड, चेक बुक और हेरोइन पीने में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की गई.

करोड़ों की हेरोइन बरामद, SSP ने किया खुलासा
रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रायपुर के सुवित श्रीवास्तव के मकान में इस नेटवर्क का हब था. वहीं आरोपियों के अलावा 1 करोड़ रुपए के किमत की 412 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है. वहीं जांच में करोड़ों के ट्रांजैक्शन और म्यूल अकाउंट का खुलासा हुआ है.

SSP ने लोगों से की अपील
रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा- अगर आपके।पहचान में कोई इस नशे का आदि हो गया और उससे यह नशा नहीं छोड़ा जा रहा है तो आप हमें कॉन्टैक्ट करें हम उसकी काउंसलिंग करवाएंगे, साथ ही साथ उसकी जानकारी भी गुप्त रखी जाएगी. यह रायपुर को नशा मुक्त बनाने के लिए एक अभियान के तौर पे चलाया जाएगा.

Check Also

Durg 4 Crore Cash Case: चार करोड़ रुपये पर गुजरात की महिला कारोबारी ने ठोका दावा, दुर्ग कोर्ट ने लौटाने से किया इनकार

Durg 4 Crore Cash Seized: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाल ही में टैंपो में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *