निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन के ठिकानों पर ED की रेड, लखनऊ, मेरठ और नोएडा में दी दबिश

लखनऊ. निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कसा है. ED निकांत जैन के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. गोमती नगर के विशाल खंड स्थित ठिकानों पर ये रेड मारी गई है. इसके अलावा मेरठ और नोएडा में भी एक साथ छापेमारी की गई है. निवेशकों से रिश्वतखोरी के मामले में ईडी ने निकांत जैन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इसी घोटाले में IAS अभिषेक प्रकाश को भी सस्पेंड किया गया है. निकांत जैन को STF पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

बता दें कि निकांत जैन को 20 मार्च को UP STF ने रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था. आरोप था कि वह आईएएस अधिकारी के नाम पर निवेशकों से काम करवाने के एवज में ये रिश्वत लेता था. इस मामले में गोमती नगर थाने में केस दर्ज है. 1600 पन्नों की चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है. हालांकि, कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी, लेकिन दूसरी एफआईआर के चलते वह जेल से रिहा नहीं हो सका.

गौरतलब है कि राजधानी के विशालखंड के रहने वाले निकांत जैन और उसके भाई सुकांत जैन समेत वैशाली जैन के खिलाफ इंडियन बैंक की शिकायत पर हजरतगंज कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष जिंदल ने एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसमें जैन परिवार पर चार करोड़ रुपये के लोन में धोखाधड़ी और जालसाजी करने का आरोप है.

Check Also

Jhansi Crime News: जिंदा चूहे को लटकाकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, वीडियो वायरल होने पर 4 युवकों पर FIR

Live Rat Burnt Video FIR: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *