गैस प्लांट धमाके से दहला कतर, 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, इंडियन एंबेसी ने क्या कहा?

Indian Embassy Confirms Details: कतर के रास लाफान शहर में बड़ा हादसा हो गया है. जहां गैस प्लांट पर हुए धमाके से 13 लोगों की जान चली गई है. जान गंवाने वालों में 12 भारतीय शामिल हैं. भारतीय दूतावास ने 12 भारतीय नागरिकों की पुष्टि की है. भारतीय दूतावास ने क्या बताया?

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कतर के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कल रात रास लाफान में हुई घटना में दुर्भाग्य से 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं.

कतर के अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की है कि घटना में घायल हुए सभी लोगों की हालत स्थिर है और उन्हें उचित चिकित्सा उपचार मिल रहा है. हमारा दूतावास इस घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कतर के अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में काम कर रहा है, जिसमें मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजना सुनिश्चित करना भी शामिल है.”

क्या बोले विदेश मंत्री?
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कतर हादसे को लेकर कहा, “कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए धमाके में भारतीय नागरिकों समेत कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर से गहरा दुख हुआ है. जैसे-जैसे और जानकारी मिल रही है, हमारा दूतावास कतर के अधिकारियों के संपर्क में है और इस हादसे से प्रभावित भारतीय नागरिकों के परिवारों तक पहुंचकर उन्हें मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं.

Check Also

ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज मोदी के साथ ली सेल्फी! भारत-ऑस्ट्रेलिया में न्यूक्लीयर एनर्जी पर क्‍या हुई बात

PM Modi Australia visit: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत हुआ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *