Breaking News

Rajnandgaon News: पशुओं की देखरेख में लापरवाही का आरोप, 13 मवेशियों की मौत; 50 से ज्यादा की हालत गंभीर

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव के बघेरा गांव से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. यहां, लावारिस पशुओं की देखरेख में लापरवाही के चलते 13 पशुओं की मौत की खबर सामने आ रही है. खबर आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले में ग्रामीणों ने थाना सोमनी में शिकायत भी दर्ज कराई है.

ग्रामीणों ने क्या आरोप लगाया है ?
13 पशुओं की मौत पर ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लावारिस पशुओं को तार से घेर कर रखने के नाम पर हर घर से 200-200 रुपए लिए गए, जिसका संचालन ग्राम पटेल, सचिव और सरपंच पति द्वारा किया जा रहा था. लेकिन चारा-पानी की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे पशुओं की मौत हुई. 50 से ज्यादा पशुओं की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने क्या कहा ?
13 पशुओं की मौत मामले में सोमनी टीआई एमन साहू ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है और पशु चिकित्सा विभाग को गांव भेजा गया है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा. वहीं, सरपंच ऐश्वर्या देशमुख का कहना है कि कमजोरी और तेज बारिश के कारण मवेशी बीमार हो गए थे. प्रति परिवार 200 रुपए चरवाहे को देने के लिए लिया जाता है.

Check Also

Bastar Dussehra 2026: CM विष्णुदेव साय को मिला बस्तर दशहरे का न्योता, पारंपरिक पागा पहनाकर किया सम्मान

CM Sai Bastar Dussehra: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को बस्तर दशहरा में शामिल होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *