Breaking News

आंगनबाड़ी सेविका को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर रॉड से पीटा: जमुई में नौकरी छोड़ने का बनाया दबाव, घायल महिला ने FIR कराया दर्ज

जमुई जिले में लछुआड़ थाना क्षेत्र के मिश्रडीह गांव में एक आंगनबाड़ी सेविका पर दबंगों ने हमला कर दिया। मंगलवार को मिश्रडीह केंद्र संख्या 24 की आंगनवाड़ी सेविका निमिषा कुमारी अपने केंद्र में मौजूद थी। इसी दौरान उनके पड़ोसी वंदना देवी, राजकुमार मंडल, नेहा कुमारी और रितेश कुमार समेत कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने सेविका पर हमला कर दिया। उन्होंने लोहे की रॉड से भी मारपीट की।

सेविका पर नौकरी छोड़ने का दबाव
हमलावरों ने सेविका को नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बनाया। जब उन्होंने मना किया तो सभी ने मिलकर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले में सेविका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल सेविका को इलाज के लिए सिकंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने लछुआड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

West Bengal Bypoll: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP का बड़ा दांव, मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से टिकट

west bengal bypoll: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *