CG News: 24 घंटे ड्यूटी और छुट्टी नहीं मिलने से नाराज छात्रावास अधीक्षक, 12 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ ने छात्रावास अधीक्षक संवर्ग की लंबित मांगों एवं छात्रावास-आश्रमों के संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर 12 नवंबर 2026 को एक दिवसीय प्रदेशव्यापी सांकेतिक हड़ताल /अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने के संबंध में शासन का ध्यान आकृष्ट कराया है.

संघ द्वारा जिलाध्यक्ष एकान्त जायसवाल के नेतृत्व में सचिव, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय रायपुर तथा कलेक्टर, जिला सूरजपुर के माध्यम से विभिन्न मांगों से अवगत कराया गया है. संघ का कहना है कि छात्रावास अधीक्षक संवर्ग की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन एवं संचालनालय स्तर पर समय-समय पर पत्राचार तथा प्रत्यक्ष मुलाकात के माध्यम से ध्यान आकर्षित कराया जाता रहा है, लेकिन अनेक समस्याओं का समाधान अब भी अपेक्षित है.

संघ की प्रमुख मांगो में सेवा शर्तों का निर्धारण अधीक्षकों के दैनिक कार्य के घंटे निर्धारित किए जाएं. साप्ताहिक एवं सार्वजनिक अवकाश के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी हों. 24.7 शारीरिक उपस्थिति की अपेक्षा के स्थान पर कार्य की प्रकृति के अनुरूप व्यावहारिक सेवा शर्तें लागू की जाएं तथा ड्यूटी आवर्स के बाद ऑन-कॉल उपलब्धता के लिए स्पष्ट प्रावधान किया जाए. महिला अधीक्षकों के लिए स्पष्ट नियम में महिला अधीक्षकों के पुरुष परिजनों के छात्रावास परिसर में निवास संबंधी नियम एवं दिशा-निर्देश स्पष्ट किए जाएं. साथ ही छात्रावास परिसर में निर्मित अधीक्षक आवास को सामान्य शासकीय आवास के अनुरूप सुविधाएं एवं नियमानुसार गृहभाड़ा भत्ता प्रदान करने की मांग की गई है.

अधीक्षक संवर्ग का कैडर पुनर्गठन पद पर भर्ती के बाद उसी पद पर सेवा करते हुए सेवानिवृत्त होने की वतर्मान व्यवस्था में सुधार किया जाए. संवर्ग के कमर्चारियों को सेवाकाल में पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मंडल संयोजक, क्षेत्र संयोजक एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी जैसे विभागीय पदों पर पदोन्नति तथा कैडर पुनर्गठन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ऐप से उपस्थिति दर्ज करने की अनिवायर्ता में छूट की मांग की गई है.

छात्रावास संचालन संबंधी समस्याओं का निराकरणः छात्रावासों में संसाधनों, व्यवस्थाओं एवं कार्य संचालन से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों का निराकरण करते हुए अधीक्षकों को आवश्यक प्रशासनिक सहयोग एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाएं. ज्ञापन सौंपने के दौरान रामज्ञान सिंह, कोमल कनौजिया, जया सिंह, पराग चतुर्वेदी, कृष्णा प्रसाद साहू, ममता सिंह, पूर्णिमा सिंह, मंजू एक्का, आशीष साहू, मानवेंद्र साहू, अनास्तासिया एक्का, मंजूषा टोप्पो, भुवनेश्वर सिंह, विजय टोप्पो, विजय कंवर, घनश्याम चंद्राकर, जितेश साहू, मुकेश शुक्ला, चंद्रमणि खरे व अधीक्षक, अधीक्षिका उपस्थित रहे.

Check Also

CG News: बिहान योजना के लेनदेन पर जिला पंचायत की सख्ती, अब नकद भुगतान पूरी तरह बंद; जारी हुए 12 निर्देश

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत संचालित स्व-सहायता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *