Breaking News

CG News: पुजारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अवैध संबंध के चलते की गई निर्मम हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

CG News: बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक अंर्तगत परसाकापा गांव स्थित पाठ बाबा मंदिर में हुई पुजारी जागेश्वर कश्यप की हत्या का खुलासा हो गया है. जहां अवैध संबंध के चलते पुजारी की निर्मम हत्या की गई. पांच आरोपियों ने मिलकर उसे मारा है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने इस मामले में सफलता पाई है.

मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या
शनिवार सुबह उस वक्त यह गांव दहशत से भर उठा, जब मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (पुत्र राजकुमार पाठक) की हत्या का खुलासा हुआ। पुजारी की मां रोज की तरह सुबह 6 बजे मंदिर पहुंचीं, तो बेटे का लहूलुहान शव देखकर चीख पड़ीं। देखते ही देखते गांव में सनसनी फैल गई।जानकारी मिलते ही थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

अवैध संबंध के चलते हुई हत्या
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे. घटना के बाद सभी संदेहियों से पूछता शुरू हुई तो सामने आया कि सुरेश खरे की तलाकशुदा पत्नी से पुजारी जागेश्वर के संबंध रहे हैं. जिसके कारण सुरेश खरे और उसके चार दोस्तों ने मिलकर पुजारी की हत्या कर दी है.

ईंट और लोहे के रॉड से किया हमला
तखतपुर क्षेत्र में पुजारी की इस तरह से निर्मम हत्या कर दी गई है कि जैसे वह एक बड़ा गुनाहगार था। सुरेश खड़े और उसके सभी साथियों ने मौका पाकर लोहे की राड और ईंट से पुजारी के ऊपर हमला किया था और उसके मृत शरीर को छोड़कर भाग निकले थे. पुजारी का मोबाइल भी लूट लिया गया था ताकि आरोपियों और हत्या के कारण की जानकारी नहीं खुल सके लेकिन पुलिस ने ग्रामीण और संदेहियों से पूछताछ की तो यह बात सामने आ गई कि आरोपी सुरेश की पत्नी से पुजारी के संबंध रहे और इसी शक में उसकी हत्या हुई है.

Check Also

छत्तीसगढ़ में गहराया बिजली संकट, चार राज्यों से खरीदनी पड़ रही, ग्रामीण इलाकों और औद्योगिक क्षेत्र में बेहिसाब कटौती, प्रबंधन से जुड़े अफसरों की मनमानी से बेहाल हुआ सरप्लस बिजली वाला राज्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी के चलते खासकर पीक आवर्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *