Breaking News

दो माह में कराना होगा प्रेस क्लब रायपुर का चुनाव, पंजीयक पद्मिनी भोर्ई ने दिया आदेश

रायपुर। प्रेस क्लब रायपुर के वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल आठ माह पहले ही खत्म हो गया था। चुनाव कराने कार्यकारिणी पर बड़ा दबाव था, लेकिन चुनाव कराने की घोषणा नहीं की जा रही थी। वहीं वर्तमान कार्यकारिणी के द्वारा प्रेस क्लब के संविधान में संशोधन कर कार्यकाल बढ़ाने और पंजीयक के समक्ष ऑनलाइन अपलोड़ करने को लेकर आवेदन लगाया गया था।

इन सभी मामलों को निरस्त करते हुए पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं पद्मिनी भोई ने प्रेस क्लब को चुनाव दो माह के भीतर कराने का आदेश दिया है। उन्होंने पुरानी मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराने का भी उल्लेख अपने आदेश में किया है। उल्लेखनीय है कि प्रेस क्लब में शीघ्र चुनाव कराने और अन्य मामलों को लेकर दामू अंबाडारे, मोहन तिवारी, संदीप पुराणिक, प्रदीप चंद्रवंशी और विजय कुमार वर्मा ने प्रेस क्लब अध्यक्ष और महासचिव के खिलाफ शिकायत पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं के समक्ष की थी।

मामले में सुनवाई के बाद वर्तमान कार्यकारिणी के अवैध कार्यकाल और अन्य मामलों को लेकर संविधान संशोधन को निरस्त करते हुए चुनाव का आदेश दिया गया है। चुनाव कस आदेश होने के बाद प्रेस क्लब के सदस्यों मेें खुशी की लहर है। पंजीयक द्वारा लिए गए निर्णय पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, प्रेस क्लब को अपनी बपौती बताने वाले लोगों के मुंह में तमाचा है। अब नए सिरे से चुनाव के बाद लोगों को अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलेगा।

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *