Ujjain News: जिस सांप ने काटा, उसी को लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, मचा हड़कंप

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक अपने साथ में सांप लेकर जिला अस्पताल पहुंचा गया क्योंकि उसी सांप ने उसे काटा था. इलाज के दौरान सांप युवक के हाथ से छूटकर अस्पताल में घूमने लगा, जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सांप को लेकर युवक पहुंचा जिला अस्पताल
दरअसल, यह घटना उज्जैन में बुधवार देर रात को घटी. सागर चौधरी नाम के युवक को सांप ने काट लिया था. जिस सांप ने उसे काटा था उसे लेकर वह जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंच गया. अस्पताल में इलाज के दौरान सांप युवक के हाथ से छूटकर इधर-उधर घूमने लगा, जिससे अस्पताल में लोगों के बीच में अफरा-तफरी मच गई और डर का माहौल बन गया.

हाथ से पकड़कर सांप को बाहर फेंका
बताया जा रहा है कि युवक जिस सांप से घायल हुआ था. उसे पकड़कर जिला अस्पताल ले गया ताकि डॉक्टर उस सांप की पहचान कर युवक का सही से उपचार कर सके. जैसे ही सांप इधर-उधर घूमने लगा तभी युवक ने जल्दी से उस सांप को पकड़कर बाहर फेंक दिया ताकि वहां के लोगों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे.

कार्रवाई के डर से अस्पताल से भागा युवक
अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वही जानकारी के मुताबिक युवक को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी मिली, लेकिन वह कार्रवाई से डरकर अस्पताल से भाग गया.

Check Also

UP Politics: 2027 में BJP की वापसी हुई तो यूपी में लागू होगा UCC, अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के सामने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भाजपा प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *