Zubeen Garg का दूसरी बार हुआ पोस्टमार्टम, आज होगा सिंगर का अंतिम संस्कार

Zubeen Garg: मशहूर सिंगर जूबीन गर्ग आज अंतिम संस्कार से पहले दोबारा से पोस्टमार्टम किया गया है. इससे पहले सिंगापुर में उनके पार्थिव शरीर का पहली बार पोस्टमार्टम हो चुका है. असम के सीएम हिमंक बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि सिंगर जुबीन गर्ग का गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दूसरी बार पोस्टमार्टम कराया गया. जिसमें एम्स गुवाहाटी की टीम भी शामिल रही.

कमरकुची में होगा अंतिम संसकार
सिंगर जुबिन गर्ग का गुवाहाटी के कमरकुची एनसी गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा. वहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रही है. उनकी अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं. अंतिम विदाई से पहले दूसरी बार पोस्टमार्टम के बाद जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ले जाया गया. जहां लोगों ने उनके अंतिन दर्शन किए थे.

डाइविंग के दौरान हुआ हादसा
सिंगापुर में जुबीन गर्ग नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल अटेंड करने पहुंचे थे. ये इवेंट सिंगापुर में 19-20 सितंबर को होना था. इवेंट के पहले सिंगर स्कूबा डाइविंग करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया. जिसमें उनकी मौत हो गई.

Check Also

India-New Zealand FTA: न्यूजीलैंड में सस्ते होंगे भारतीय सामान? कपड़े, जूते और दवाइयों के निर्यातकों को बड़ा फायदा

India-New Zealand FTA: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज मंगलवार से मुक्त व्यापार समझौता (Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *