Raipur: स्कूल में छात्रों के हाथों से कलावा काटने और माथे से टीका मिटाने का आरोप, भड़के परिजन, हिंदू संगठन ने भी किया प्रदर्शन

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मोवा स्थित आदर्श विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्रों के परिजनों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया. आरोप है कि स्कूल में छात्रों के हाथों से कलावा काटा जा रहा है. साथ ही छात्रों के माथे पर लगे तिलक को मिटाने के भी आरोप हैं.

कलावा काटने और माथे से टीका मिटाने का आरोप
मामला रायपुर के मोवा स्थित आदर्श विद्यालय का है. परिजनों का आरोप है कि इन दिनों नवरात्रि का पर्व चल रहा है. ऐसे में छात्र-छात्राओं के हाथ में कलावा धागा बंधा है. साथ ही बच्चे टीका (तिलक) लगाकर स्कूल जा रहे हैं, लेकिन स्कूल में उनके हाथ से कलावा काटा जा रहा है. इतना ही नहीं माथे से टीका भी मिटाया जा रहा है. साथ ही छात्राओं के हाथों से चूड़ी भी उतरवाई जा रही है. इस पर परिजनों ने विरोध जताया है.

हिंदू संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन
परिजनों द्वारा आपत्ति दर्ज करने की जानकारी जैसे ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को मिली तो बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे. स्कूल के सामने जमकर विरोध भी किया.

Check Also

Chhattisgarh Foundation Day 2026: स्थापना दिवस पर 41 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, तीजन बाई के नाम से पहली बार दिया जाएगा नया पुरस्कार

Chhattisgarh Foundation Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर बधाई दी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *