Bhopal: इंटेलिजेंस IG का मोबाइल लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार, 45 घंटे बाद आरोपियों तक पहुंच पाई पुलिस

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंटेलिजेंस आईजी आशीष का मोबाइल छीनने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस 45 घंटे बाद आरोपियों को पकड़ने में कामयाब हो सकी है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल और एक बाइक बरामद की है. लूट को अंजाम देने वाले 3 में से दो आरोपी नाबालिग हैं. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है.

इंटेलिजेंस आईजी का मोबाइल लूटने वालों का पता लगाने के लिए पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 20 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की. तब जाकर पुलिस लूट का खुलासा करने में कामयाब हो सकी.

लूट के बाद मोबाइल को गड्ढे में डाल दिया
बताया जा रहा है कि जल्दी पैसे कमाने की चाह में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था. वारदात के दौरान एक मोबाइल घटनास्थल के पास ही गिर गया था, दूसरे मोबाइल को आरोपियों ने स्वर्ण जंयती पार्क में जाकर पन्नी और पेपर मे लपेटकर दो-तीन फीट गहरे गड्डे में जमीन के अंदर गाड़ दिया था और वहां से भाग कर अपने घर चले गए थे.

रात में टहलने निकले थे इंटेलिजेंस IG
पूरा मामला 3 दिन पहले का है. राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में मंगलवार रात इंटेलिजेंस आईजी डॉ. आशीष अपनी पत्नी के साथ टहल रहे थे. इसी दौरान तीन युवक बाइक पर आए और आईजी का मोबाइल छीनकर भाग गए. ये घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि लुटेरे बदमाश मोबाइल छीनकर कोलार गेस्ट हाउस तिराहे से चूना भट्टी की ओर भाग निकले. इंटेलिजेंस आईजी पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं.

Check Also

UP Politics: 2027 में BJP की वापसी हुई तो यूपी में लागू होगा UCC, अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के सामने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भाजपा प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *