MP-राजस्थान में कफ सिरप से मौतों का मामला पहुंचा SC, इधर श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी की दूसरी दवाइयों पर भी एक्शन

Coldrif Syrup Death Case: मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ पीने के कारण अब तक करीब 25 बच्चों की मौत हो चुकी है. अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. साथ ही CBI जांच की मांग भी की जा रही है. इधर जबलपुर में यही कफ सिरप बनाने वाली श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी की दूसरी दवाइयों पर भी एक्शन लिया गया है. खाद्य औषधि विभाग की टीम ने कई सैंपल जब्त किए हैं.

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कफ सिरप से मौत का मामला
मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से करीब 25 बच्चों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका यानी PIL दायर की है. इस याचिका में इस मामले में कई कड़े कदम उठाने की मांग की गई है. उन्होंने कोर्ट की निगरानी में CBI जांच की मांग की है.

कई कड़े कदम उठाने की मांग
वकील विशाल तिवारी ने इस जनहित याचिका में इस मामले और जहरीली कफ सिरप बनाने वाली श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के खिलाफ कई कड़े कदम उठाने की मांग की है. उन्होंने याचिका में मांग कि है कि पूरे मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय न्यायिक आयोग या CBI के जरिए विशेषज्ञों की समिति बनाकर कराई जाए. साथ ही इस पूरी जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज द्वारा किए जाने की भी मांग की गई है.

जनहित याचिका में कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने, कंपनी बंद करने और उनके उत्पादों को बाजार से वापस मंगाने का इंतजाम करने की भी मांग की गई है. इसके अलावा देश में एक सख्त ‘ड्रग रिकॉल पॉलिसी’ बनाने की भी बात कही है.

5 राज्यों में कफ सिरप बैन
मध्य प्रदेश और राजस्थान में अब तक कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से 25 बच्चों की मौत की जानकारी सामने आई है. मध्य प्रदेश में 21 बच्चे और राजस्थान में 4 बच्चों की मौत हुई है. पूरा मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु और पंजाब में इस सिरप की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है. वहीं, बच्चों की मौत को लेकर FIR दर्ज करने की मांग भी उठ रही है.

श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी की दूसरी दवाईयों पर भी एक्शन
वहीं, जबलपुर में कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी की दूसरी दवाईयों पर भी एक्शन लिया गया है. शहर के दवा बाजार से खाद्य औषधि विभाग की टीम ने अलग-अलग दुकानों से श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के आयरन सिरप के नमूने जुटाए हैं. दो दुकानों में 66 बोतल दवा का स्टॉक फ्रीज किया गया है. वहीं, आयरन सिरप के सैंपल जांच के लिए ड्रग टेस्टिंग लैब भोपाल भेजागया है.

Check Also

Motihari Crime News: 125 फरार अपराधियों पर 6.54 लाख का इनाम, 7 दिन में सरेंडर नहीं किया तो कुर्क होगी संपत्ति!

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *