CG News: मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने BJP कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट, शव के पास फेंका पर्चा

CG News: बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है. जहां नक्सलियों ने BJP कार्यकर्ता की पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मद्देड एरिया कमेटी ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है.

नक्सलियों ने की BJP कार्यकर्ता की हत्या
BJP कार्यकर्ता पूनम सत्यम का शव मौके पर मिला है. शव के पास नक्सलियों द्वारा पर्चा फेंका गया है, जिसमें हत्या के पीछे कई कारणों को नक्सलियों ने बताया है. मिली जानकारी के मुताबिक, पूनम सत्यम को काफी समय से टारगेट पर रखा गया था और उसे कई बार चेतावनी भी दी गई थी.

Check Also

अजेय रही बिलासपुर बुल्स, रायगढ़ लायंस को हराकर जीता CCPL-3 का खिताब

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *