MP News: इंदौर की भामिनी राठी ने किया मध्य प्रदेश सिविल जज परीक्षा में टॉप, दूसरे और तीसरे नंबर पर भी बेटियों ने मारी बाजी

MP News: मध्य प्रदेश कोर्ट परीक्षा विभाग ने सिविल जज, जूनियर डिवीजन, एंट्री लेवल परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में इंदौर की बेटी भामिनी राठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है. भामिनी ने अनारक्षित श्रेणी में शामिल होकर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार, दोनों मिलाकर कुल 450 अंकों में से 291.83 अंक हासिल किए हैं.

इस बेहतरीन उपलब्धि के साथ उन्होंने राज्यभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं दूसरे स्‍थान पर हरप्रीत कौर और तीसरे स्‍थान पर रिया मान्‍धान्‍या ने बाजी मारी है. इस परीक्षा में युवक अभ्‍यर्थियों से ज्‍यादा युवतियों ने अपनी जगह मजबूत की है.

Check Also

Jhansi Crime News: जिंदा चूहे को लटकाकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, वीडियो वायरल होने पर 4 युवकों पर FIR

Live Rat Burnt Video FIR: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *