नक्सल इतिहास का सबसे बड़ा सरेंडर: 208 नक्सलियों ने छोड़ा हथियार, थामी संविधान की कॉपी

छत्तीसगढ़ में आज अब तक का सबसे बड़ा नक्सल सरेंडर होने वाला है. जहां नक्सली कमांडर समेत 208 नक्सली अपने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटेंगे. सरेंडर करने वाले नक्सलियों का नेतृत्व सीसी सदस्य रूपेश कर रहा है. जगदलपुर के पुलिस लाइन परिसर में 5 बसों में 208 नक्सली पहुंचे. इसके बाद उन्हें संविधान की किताब दी गई. वहीं हथियार छोड़ संविधान की किताब पकड़े ये नक्सली नजर आए.

208 नक्सलियों का मेगा सरेंडर
आज 208 नक्सली सरेंडर करने वाले है, जिसमें 110 महिलाएं और 98 पुरुष है. इसमें 1 सीसीएम – कैडर, DKSZC – 04 कैडर, रीजनल कमेटी मेंबर – 01 कैडर, DVCM – 21 कैडर, एसीएम लेवल – 61 कैडर, पार्टी मेंबर्स – 98 कैडर, PLGA मेंबर/ RPC मेंबर – 22 शामिल हैं.

Check Also

Durg 4 Crore Cash Case: चार करोड़ रुपये पर गुजरात की महिला कारोबारी ने ठोका दावा, दुर्ग कोर्ट ने लौटाने से किया इनकार

Durg 4 Crore Cash Seized: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाल ही में टैंपो में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *