CG News: यूपी से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था अवैध कफ सिरप का जखीरा, बलरामपुर पुलिस ने जब्त कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

CG News: बलरामपुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. वाड्रफनगर पुलिस ने एक लग्जरी इनोवा कार से 495 शीशी नशीला कफ सिरप जब्त किया और 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है.

बलरामपुर में पुलिस ने अवैध कफ सिरप का जखीरा किया जब्त
बलरामपुर जिले की वाड्रफनगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे अवैध कफ सिरप का जखीरा जब्त किया है. वहीं 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी लग्जरी इनोवा कार में अवैध कफ सिरप की 5 पेटियों में 495 सीसी लेकर आ रहे थे. इसी अनुमानित कीमत 73,755 रुपये है. पुलिस ने 15 लाख रुपये मूल्य की इनोवा कार (UP 70 ED 7182) भी जब्त की है.

3 आरोपी गिरफ्तार
वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नागेश्वर यादव (22), अतुल यादव (24) और सुग्रीव उर्फ पिंटू यादव (20) के रूप में हुई है. ये सभी सरगुजा जिले के निवासी हैं. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (ग) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Check Also

CG Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, अब 40 सवालों के जवाब और पूरे परिवार की फोटो जरूरी

Chhattisgarh Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *