CG News : यात्रियों से भरी बस पलटने से मची चीख पुकार, कई यात्री घायल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज सुबह यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को हॉस्पिटल पहुंचाया। यह हादसा दौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, बस रायगढ़ से यात्रियों को लेकर झारखंड जा रही थी। इस दौरान कदौरा मिशन स्कूल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटन की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज जारी है।

Check Also

रायपुर के सर्राफा बाजार में 1.88 करोड़ की ठगी! नगर निगम से जुड़ा बताकर महिलाओं ने हासिल किए करोड़ों के जेवर, एक गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी के पॉश इलाके सदर बाजार की एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान में 1.88 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *