CG News : यात्रियों से भरी बस पलटने से मची चीख पुकार, कई यात्री घायल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज सुबह यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को हॉस्पिटल पहुंचाया। यह हादसा दौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, बस रायगढ़ से यात्रियों को लेकर झारखंड जा रही थी। इस दौरान कदौरा मिशन स्कूल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटन की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज जारी है।

Check Also

CG Power Company Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए 1,501 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन शुरू

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की तीनों कंपनियों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *