शर्मनाक! दलित बुजुर्ग के साथ मंदिर में अमानवीय व्यवहार, पहले जातिसूचक गालियां दी, फिर…

लखनऊ। राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सांस की बीमारी से पीड़ित एक दलित बुजुर्ग को मंदिर में पेशाब चटवाई गई। फिर पूरे मंदिर परिसर को पानी से धुलवाया। आरोप है कि इस दौरान बुर्जुग को जातिसूचक गालियां भी दी गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
यह पूरा मामला जिले के काकोरी थाना क्षेत्र का है। जहां शीतला माता मंदिर में दलित बुजुर्ग रामपाल के साथ के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। दबंग स्वामीकांत ने बुजुर्ग से पेशाब चटवाई और जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। पीड़ित रामपाल ने घटना के बाद काकोरी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई।

सांस की बीमारी से पीड़ित है बुजुर्ग
बताया जा रहा है कि दलित बुजुर्ग रामपाल शीतला माता मंदिर में बैठा हुआ था। वह सांस की बीमारी से जूझ रहा था। इसी दौरान बीमारी के कारण उनसे गलती से मंदिर परिसर में पेशाब हो गई। इसी बात से नाराज होकर स्वामीकांत उर्फ पम्मू ने बुजुर्ग को गालियां दीं और “मंदिर अपवित्र” करने की बात कहते हुए शुद्धि के नाम पर पेशाब चटवाई और फिर मंदिर परिसर को पानी से धुलवाया।

वहीं इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही कांग्रेस ने भी प्रदेश में दलितों पर बढ़ते अत्याचार का मुद्दा उठाया है। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *