रायपुर में चाकू अड़ाकर 2 युवकों से लूट: मोवा ओवरब्रिज के नीचे स्कूटी सवार 3 युवकों ने की वारदात, मोबाइल, ब्रेसलेट और कैश लूटे

राजधानी रायपुर में एक बार फिर लूटपाट की वारदात सामने आई है। पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा ओवरब्रिज के नीचे चाय पीने जा रहे दो मजदूरों को चाकू दिखाकर तीन बदमाशों ने लूट लिया। आरोपी पीड़ितों को धमकाते हुए मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश यादव, निवासी संगम चौक लोधीपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे वह अपने दोस्त चंद्रकुमार उर्फ पींटू ध्रुव के साथ चाय पीने जा रहा था। दोनों जब एच.पी. पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी काले रंग की एक्टिवा में सवार तीन युवक उनके पास आए और चाकू दिखाकर डराया-धमकाया।

CCTV कैमरे की जांच शुरू
आरोपियों ने प्रकाश यादव से मोबाइल, चांदी का ब्रेसलेट, घड़ी और उसके दोस्त से चांदी का ब्रेसलेट और ₹200 कैश लूट लिए। उन्होंने पीड़ितों को धमकी दी कि थाने में रिपोर्ट करने पर जान से मार देंगे। डर के कारण उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी थी। बाद में उन्होंने हिम्मत जुटाकर पंडरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना पंडरी पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Check Also

corporator-among-two-dead-after-consuming-liquor-in-janjgir-champa-of-chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शराब पीने से एक पार्षद समेत दो लोगों की मौत, पार्टी करने के बाद बिगड़ गई थी तबीयत

पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों मौतें शराब में कोई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *