CG News: पहले गुरु घासीदास बाबा का अपमान, अब रायगढ़ में राम-सीता की मूर्ति को तोड़ नाली में फेंका, लोगों में आक्रोश

CG News: संत गुरु घासीदास बाबा पर अभद्र टिप्पणी के मामले के बाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि, अब रायगढ़ जिले में एक और आस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. घरघोड़ा के वार्ड नंबर 12 स्थित श्रीराम मंदिर में अज्ञात शरारती तत्वों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की प्रतिमाओं को तोड़कर नाली में फेंक दिया.

राम-सीता की मूर्ति को तोड़ नाली में फेंका
इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास बताया. शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर से प्रतिमाएं गायब हैं.

आसपास तलाश करने पर सभी मूर्तियां पास की नाली में टूटी हुई अवस्था में मिली. इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु स्तब्ध रह गए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए. आक्रोशित लोगों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है.

Check Also

Durg 4 Crore Cash Case: चार करोड़ रुपये पर गुजरात की महिला कारोबारी ने ठोका दावा, दुर्ग कोर्ट ने लौटाने से किया इनकार

Durg 4 Crore Cash Seized: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाल ही में टैंपो में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *