Breaking News

बिहार चुनाव के दूसरे फेज के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, भूपेश बघेल भी पार्टी के लिए करेंगे प्रचार

Bihar Election 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होना है. इस चुनाव के दुसरे चरण के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल 40 नेताओं का नाम शामिल है.

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, कन्हैया कुमार और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, बिहार के एआईसीसी प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, बिहार कांग्रेस प्रमुख राजेश राम, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, भूपेश बघेल का नाम शामिल हैं.

भूपेश बघेल भी पार्टी के लिए करेंगे प्रचार
कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर भी बनाया है. वहीं पहले फेस के चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उन्हें शामिल किया गया था. अब दुसरे फेस के चुनाव में भी उन्हें पार्टी के लिए प्रचार करने की जिम्मेदारी मिली है.

Check Also

Petrol-Diesel Price Hike: अब और बढ़ेगी महंगाई! 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए गए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *