Breaking News

रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक, अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इस हादसे में बुजुर्ग की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बुजुर्ग की तड़प-तड़पकर मौत
यह पूरा मामला जिले के अढ़ौरी मोड़ पर हुई। जहां तकरीबन 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को पीछे से एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी औऱ कुचलता हुआ फरार हो गया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक ने गहरे भूरे और सफेद चौखाने वाली पूरी बाजू की शर्ट, नारंगी रंग की टी-शर्ट और हल्के नीले रंग की पैंट पहन रखी थी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त की जा रही है।

Check Also

‘शुद्धिकरण मामले में पार्टी ने मुझे अकेला छोड़ा…’, CWC बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताई नाराजगी

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले दिनों उत्तराखंड के हल्द्वानी में जनसभा को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *