Breaking News

दंतेवाड़ा के रिजर्व फॉरेस्ट में 3 KM तक फैला आयरन वेस्ट, NMDC की कथित लापरवाही पर वन विभाग करेगा केस

Dantewada NMDC Mining Negligence Case: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से खनन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर काम कर रही देश की सबसे बड़ी लोहे की खान वाली सरकारी कंपनी NMDC (नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) के खिलाफ वन विभाग केस दर्ज करने की तैयारी में है. जी हां, आरोप है कि कंपनी की लापरवाही से लोहे का मलबा जंगल में फैल गया और बड़ी संख्या में पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा.

यह है पूरा मामला
पूरा मामला बैलाडीला इलाके के डिपॉजिट नंबर 14 का है. जहां, खुदाई के दौरान निकला बेकार मलबा तय जगह से बाहर निकल गया. यह मलबा धीरे-धीरे खिसकते हुए सुरक्षित जंगल वाले हिस्से में पहुंच गया. अब वन विभाग का कहना है कि, मलबा तय सीमा को पार कर चुका है जोकि नियमों के खिलाफ है.

शुरुआती में कंपनी की तरफ से कहा गया था कि मलबा बहुत कम दूरी तक फैला हुआ है. लेकिन जब वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नाप की, तो हकीकत कुछ और निकली. विभाग के अनुसार मलबा करीब तीन किलोमीटर लंबी पट्टी में फैल गया है और इसकी चौड़ाई भी काफी ज्यादा है. अभी भी मलबे का खिसकना पूरी तरह रुका नहीं है.

वन विभाग दर्ज करेगी केस
बताया जा रहा है कि, NMDC ने मलबा डालने का काम एक बड़ी ठेकेदार कंपनी को दिया गया था, जो आगे किसी छोटे ठेकेदार से काम करा रही थी. हालांकि अब इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा यह साफ नहीं है. वन विभाग का कहना है कि जब तक मलबा पूरी तरह रुक नहीं जाता, तब तक अंदर जाकर नुकसान का पूरा हिसाब लगाना खतरनाक होगा. मलबा स्थिर होने के बाद आसपास के जंगल के पेड़ों की गिनती की जाएगी. उसी के आधार पर यह तय होगा कि कितने पेड़ खराब हुए और कितना नुकसान हुआ. इसके बाद ही औपचारिक केस दर्ज किया जाएगा.

Check Also

रायपुर नवजात खरीद-फरोख्त केस में सरकार का बड़ा एक्शन, दिवाकर अस्पताल का लाइसेंस होगा कैंसल; डॉक्टरों की डिग्री भी होगी फ्रीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *