भारतीय सेना का अपमान करने वाले शाहिद अफरीदी का केरल के लोगों ने किया स्वागत, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

दुबई में रहने वाले केरल समुदाय को हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर तीव्र आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का गर्मजोशी से स्वागत किया, जो कि विवादास्पद साबित हुआ. यह विवाद उस समय उभरा जब अफरीदी ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले पर टिप्पणी की, जिसमें भारत के 26 नागरिकों की जान गई थी. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर(Opration Sindoor) के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि जब अफरीदी मंच पर पहुंचे, तो कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुति को रोककर समुदाय के लोग उन्हें “बूम बूम” के नारों से स्वागत करते हैं. मंच पर अफरीदी ने कहा कि उन्हें भारत, विशेषकर केरल का हिस्सा और वहां का खाना बहुत पसंद है. उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि “हो गया बूम बूम.”

अफरीदी ने हाल ही में पाकिस्तान के समा टीवी पर बातचीत के दौरान भारत पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि भारत में यदि पटाखे भी फूटते हैं, तो इसका दोष पाकिस्तान पर लगाया जाता है. इसके साथ ही, उन्होंने भारतीय सेना की भी आलोचना की, यह कहते हुए कि कश्मीर में 8 लाख सैनिक होने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सुरक्षा प्रदान करने में वे असफल हैं. इसके अलावा, अफरीदी ने भारतीय मीडिया की रिपोर्टिंग को “बॉलीवुड ड्रामा” करार दिया और अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय क्रिकेटरों पर भी तंज कसा. पाहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ‘द रेज़िस्टेंस फ्रंट (TRF)’ ने ली है, जो प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित है.

एक एक्स यूजर ने अफरीदी के स्वागत का वीडियो साझा करते हुए टिप्पणी की कि यह कितनी शर्मनाक बात है कि पाहलगाम हमले के बाद, इस पाकिस्तानी को दुबई में मलयाली समुदाय द्वारा बूम-बूम कहकर सम्मानित किया गया. इसके बाद, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा कि देशभक्ति का स्तर गिर गया है और यह बेहद शर्मनाक है, जबकि दूसरे ने इस पर तंज करते हुए कहा कि सबसे शिक्षित राज्य से ऐसी बेवफाई की उम्मीद नहीं थी, जो अपमानजनक है.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *