‘साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा…’, दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

PM Modi on Delhi Blast: दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान आया है. पीएम मोदी मंगलवार को भूटान के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. यहां राजधानी थिम्पू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दिल्ली कार ब्लास्ट पर कहा कि इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. सभी ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.

पूरा देश आज उनके साथ खड़ा है- पीएम
पीएम मोदी ने आगे कहा, “आज मैं बहुत दुखी मन से यहाँ आया हूँ. कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी को बहुत दुखी किया है. मैं प्रभावित परिवारों का दुःख समझता हूँ. पूरा देश आज उनके साथ खड़ा है. मैं कल रात भर इस घटना की जाँच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में था. हमारी एजेंसियाँ इस साज़िश की तह तक पहुँचेंगी.”

कल देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें एक कार में ब्लास्ट के बाद अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हैं. इस हमले के तार फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *