Breaking News

‘गेम’ में गंवाई जिंदगी: ऑनलाइन गेमिंग की लत छात्र का बनी काल, जानिए ‘जानलेवा खेल’ की खौफनाक स्टोरी

रायबरेली. जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते एक युवक ने अपनी जान गंवा दी. महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवाजगंज गांव के पास शारदा सहायक नहर में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र विक्रांत ने 1 लाख 30 हजार रुपये ऑनलाइन गेम में हारने के बाद नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया.

बता दें कि पूरा मामला महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवाजगंज गांव का है. जहां रहने वाला विक्रांत, जो बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था. विक्रांत को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी. परिजनों के मुताबिक, विक्रांत ऑनलाइन गेम में 1 लाख 30 हजार रुपये हार गया था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान और अवसादग्रस्त था. घटना के दिन विक्रांत ने अपना मोबाइल फोन बंद किया और अपनी साइकिल से शारदा सहायक नहर के पास पहुंचा. इसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी.

परिजनों को जब विक्रांत के गायब होने और उसकी साइकिल नहर के किनारे मिलने की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. महराजगंज कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की. लगभग 1 किलोमीटर दूर नहर में गोताखोरों ने विक्रांत का शव बरामद किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Check Also

यूपी में एक बार फिर बढ़ सकती है SIR की अवधि, वापस नहीं आए पौने 3 करोड़ गणना फॉर्म

उत्तर प्रदेश में SIR यानि विशेष गहन परीक्षण की अवधि एक बार फिर बढ़ सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *