Breaking News

हत्या या आत्महत्या? नाले में मिला मजदूर का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर का नाले में तैरता हुआ शव मिला है। राहगीरों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया।

नाले में तैरता मिला शव
यह पूरा मामला जिले के परतापुर थाना क्षेत्र का है। जहां राजकुमार( 55 वर्षीय) नाम के मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाले में तैरता हुआ मिला है। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि नशे में नाले में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Check Also

Bihar News: मिठाई खाने की खुशी मातम में बदली! रसगुल्ला गले में फंसने से 8 साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में 8 साल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *