Breaking News

हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़: पुलिस ने महिला समेत 3 आरोपियों को दबोचा, ऐसे बनाते थे शिकार, मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक Video बरामद

उधमसिंहनगर। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के खटीमा में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग कर रुपये वसूलने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। वहीं गिरोह में शामिल एक महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से स्कूटी, बाइक, मोबाइल फोन और नकद कैश बरामद किए हैं।

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर की वसूली
पीड़ित सुधीर कुमार ने 23 मई, 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला ने उन्हें फोन पर बहला-फुसलाकर एक अज्ञात जगह पर ले जाकर उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद, वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उनसे ब्लैकमेलिंग की गई। इसके जरिए ब्लैकमेल कर 1.5 लाख रुपये सहित अन्य सामान वसूला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 308(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया।

ऐसे पकड़ में आए आरोपी
एसएसपी के निर्देश पर कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी जांच के साथ इलाके में लगे लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और पीड़ित द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों की भी जांच की। इसके बाद 1 जून 2025 को नानकमत्ता क्षेत्र के गला बाग मच्छी झाला इलाके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक महिला भी शामिल है।

मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद
जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अन्य लोगों के आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच और सत्यापन किया जा रहा है। यह अंदेशा जताया जा रहा है कि गैंग ने इसी तरह कई और लोगों को अपना शिकार बनाया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
राजेंद्र सिंह उर्फ राजू लंगड़ा, निवासी भड़ा भुडिया, थाना खटीमा
गुरदयाल सिंह उर्फ बग्गी, निवासी बिडोरा मझोला, थाना नानकमत्ता
एक महिला आरोपी, निवासी भड़ा भुडिया, थाना खटीमा

Check Also

दुबई एयरपोर्ट बंद होने से उड़ानें रद्द, इंदौर के कई नेता-उद्योगपति फंसे, सभी ने खुद को सुरक्षित बताया

मध्य पूर्व में बढ़े तनाव के असर के बीच दुबई से इंदौर आने वाली फ्लाइट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *