यूपी में अगले 6 महीने तक कर्मचारी नहीं कर पाएंगे हड़ताल, सरकार ने लागू किया एस्मा

ESMA in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में अब कर्मचारी हड़ताल नहीं कर पाएंगे. प्रदेश की योगी सरकार ने अगले 6 महीनों के लिए राज्य में किसी भी तरह की हड़ताल पर पूरी तरह रोक लगा दी है. योगी सरकार ने आवश्यक सेवाओं को सही रूप से चलाने के लिए आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम यानी एस्मा लागू कर दिया है. इसके तहत राज्य में अगले 6 महीनों तक किसी भी प्रकार की हड़ताल पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है.

कर्मचारियों के हड़ताल पर रोक
इस संबंध में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने अधिसूचना जारी कर दी है. साथ ही सभी विभागों को इस संबंध मे जानकारी भी भेज दी गई है. इस अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबंध उत्तर प्रदेश सरकार के सभी विभागों, कार्यालयों, स्थानीय निकायों, निगमों, बोर्डों, प्राधिकरणों और सरकारी उपक्रमों पर पूरी तरह लागू होगा. अगर कोई कर्मचारी या संगठन हड़ताल करता है तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

Jabalpur: महिला आरक्षक वर्षा पटेल का कारनामा, यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

अगर दिल में दुनिया की भीड़ से कुछ अलग कर गुजरने की चाहत हो और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *